
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में तिरंगा फहराने के समय दिए गए भाषण में होशियारपुर मेडिकल कॉलेज पर जल्द काम शुरू किए जाने का ब्यान स्वागत योग्य होता अगर इस में रती भर भी सच्चाई होती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जो कि गैर जिम्मेदाराना बयान देने के आदि है, उसी कड़ी में लोगों को खुश करने के लिए ऐसा बयान दिया गया। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरे पंजाब को 16 मेडिकल कॉलेजों को खोलने के होर्डिंग से करोड़ों रुपए खर्च करके भर दिया गया था।

मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना केंद्र सरकार की थी। जिस के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने होशियारपुर के लिए मेडिकल कॉलेज मंजूर करवाया था तथा केंद्र सरकार से 260 करोड़ के करीब राशि भी केंद्र सरकार से लाकर पंजाब सरकार को दी थी। होशियारपुर का बड़ा भाग्य है कि पहले कांग्रेस सरकार के दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने का नीव पत्थर रखा गया। उसके बाद आम आदमी पार्टी मेडिकल कॉलेज खोलने का दम भर्ती रही। जहां तक कि 2024 के दशहरा उत्सव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे तो उन्होंने 2025 के जून महीने तक मेडिकल कॉलेज में दाखिले शुरू करने की घोषणा भी कर दी, परंतु नतीजा शून्य रहा अभी तक होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए एक ईट तक नहीं लगी।
श्री सूद ने कहा 2024 में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैर जिम्मेदारी वाला ब्यान दिया अब फिर पवित्र गणतंत्र दिवस पर वैसा ही ब्यान दिया है। तथ्य यह है कि मेडिकल कॉलेज के लिए केन्द्र सरकार से जो फंड प्राप्त हुए थे वह खर्चे ना जाने के कारण वापस भेज दिए गए है।अगर सरकार इस मामले में गंभीर होती तो अपना हिस्सा डालकर मेडिकल कॉलेज का काम शुरू करवा सकती थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केबल फर्जी घोषणाएं ही करती है जबकि जमीन पर कोई भी विकास कार्य नहीं उतरा है।












