Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur केजरीवाल की कठपुतली बन कर काम न करें पंजाब पुलिस:निपुण शर्मा

केजरीवाल की कठपुतली बन कर काम न करें पंजाब पुलिस:निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार और पंजाब की मान सरकार को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने के लिए पंजाब पुलिस को कठपुतली बनाकर कर काम करना बंद करें।जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा नेता तेजिंदरपाल बग्गा को पंजाब पुलिस ने तानाशाह रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार किया,वो सरासर कानूनी प्रक्रिया के विपरीत है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बदले की भावना से पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे है। शर्मा ने कहा कि कानून के मुताबिक अगर पुलिस को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर कोई गिरफ्तारी करनी हो तो वहां की पुलिस की अनुमति और सहयोग लेकर कार्रवाई करनी होती है।

Advertisements

लेकिन बग्गा मामले में जिस तरह से दिल्ली से इशारा लेकर पुलिस ने नाजायज दबिश की है।उससे पंजाब के हालात अब सारे देश का सामने आ गए है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर दम तोड़ चुकी है।शर्मा ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।अगर यही हाल पंजाब पुलिस का रहा तो प्रदेश में अराजकता फैलेगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सही को सही और गलत और गलत कहने का अधिकार है लेकिन इसका मतलब यह नही कि उसे उठा कर जेल में डाल उसकी आवाज़ दबा दी जाए।जिला भाजपा इकाई केजरीवाल के इशारों पर चलने वाली पंजाब पुलिस इस कृत्य की घोर निंदा करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here