
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बटाला में नाड़ को लगाई गई आग की चपेट में आई स्कूल बस में सवार घायल बच्चों का कुशलक्षेम जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुन्दर शाम अरोड़ा अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। इस मौके पर श्री आशू एवं अरोड़ा ने बच्चों का हाल जाना और उनके साथ बात करके उनका मनोबल बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के बाद नाड़ को आग न लगाए जाने संबंधी किसानों को अपील की जाती है, बानजूद इसके कई किसान जानबूझ कर पर्यावरण एवं इंसानी जानों के दुश्मन बन जाते हैं। जो इस प्रकार के बड़े हादसों का कारण बनते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों की स्थिति संबंधी डाक्टरों से भी बात की और अपनी तरफ से बच्चों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।












