
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा आज कथा प्रचार के उद्देश्य से संध्या फेरी के पाँचवें दिन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार-प्रसार करना तथा लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना रहा।

यह संध्या फेरी सेंट्रल टाउन स्थित ओम शिवाय मंदिर, होशियारपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। जिन-जिन मार्गों से संध्या फेरी निकली, वहाँ स्थानीय श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ अपने-अपने घरों में संध्या फेरी में सम्मिलित श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट, लड्डू इत्यादि का लंगर लगाकर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हरि नाम संकीर्तन से क्षेत्र गूंज उठा।
इस संध्या फेरी का नेतृत्व दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के मुख प्रचारक स्वामी सज्ज्नानंद जी, साध्वी राजवंत भारती जी, साध्वी शंकरप्रीता भारती जी, साध्वी रणे भारती जी, साध्वी रेनू भारती जी, एवं ने किया। उनके पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने संध्या फेरी में सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
संध्या फेरी में मोनिका कतना (पार्षद) विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। साथ ही रविंदर अग्रवाल, राहुल गुप्ता एवं राकेश नय्यर (आरएसएस) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी संध्या फेरी में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
यह संध्या फेरी श्रद्धा, सेवा एवं भक्ति का सुंदर संगम बनकर क्षेत्रवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत सिद्ध हुई।










