
श्री आनंदपुर साहिब (द स्टैलर न्यूज़)। केयर वन केयर ऑल ग्रुप ऑस्ट्रेलिया पंजाब और माता जीतो जी सोसाइटी द्वारा समाज सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा टिब्बा साहिब चक्क होलगढ़, श्री आनंदपुर साहिब में 15 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे वजीफा वितरण कैंप लगाया जा रहा है। संस्था के प्रधान डॉ. परमजीत सिंह (ऑस्ट्रेलिया) ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था समाज कल्याण के लिए कई प्रकार के कार्य कर रही है, जिनमें कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई सेंटर चलाना, प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता प्रदान करना तथा मासिक राशन वितरण शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाई शमशेर सिंह जी, मुख्य सेवेदार प्रभ आसरा आश्रम उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एच. एस. चीमा, चेयरमैन चीमा बॉयलर्स लिमिटेड शिरकत करेंगे। संस्था की ओर से क्षेत्रवासियों और लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।












