Wednesday, October 21, 2026
Home Latest निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक हिस्सा गिरने से व्यक्ति की...

निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत, 3 घायल

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर-पूर्व मुंबई के मुलुंड में एक निर्माणाधीन मेट्रो रेल के एक पिलर का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चला सका है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के सामने एलबीएस रोड पर हुई। पिलर का एक सीमेंट स्लैब टूटकर नीचे एक ऑटोरिक्शा पर गिर गया, जिससे थ्री-व्हीलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है।’

Advertisements

उन्होंने कहा, ‘फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोग और मेट्रो रेल रूट (लाइन 4) बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद के ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए मौके पर हैं।’ अधिकारी ने कहा कि और जानकारी का इंतजार है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here