
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के पहले दिन मुख्य यजमान नितिन ठाकुर व राधिका ठाकुर ने पूजा अर्चना की और यज्ञ में आहुति डालीं। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने बताया कि रुद्र चण्डी महायज्ञ करने के अनेक कारण हैं। यह पवित्र अनुष्ठान जीवन में आने वाली वाधाओं को दूर करने और शत्रुओं एवं विपत्तियों से रक्षा करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि यह भक्त को रोगों, भय और अकाल मृत्यु से बचाता है। आचार्य जी ने कहा कि यह महायज्ञ मानसिक एवं शारीरिक शक्ति प्रदान करता है।

उऩ्होंने बताया कि यज्ञ में रुद्र की 2 लाख 75 हजार आहुतियां डाली जाएंगी जोकि उत्तराखण्ड से आए ब्राह्मणों द्वारा डलवाई जाएंगी। इसके साथ ही कल 20 फरवरी से चण्डी की आहुतियां भी शुरु हो जाएंगी। इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महामंत्री तरसेम मोदगिल, विकास सिंगला, रमेश पंडित, ठाकुर राम कृष्ण, रमेश गम्भीर, नील कमल, राजीव शर्मा, शोभन सिंह, वृज बिहारी, अशोक कुमार, मुकेश डावर, नवीन ठाकुर सहित अन्य प्रबंधक कमेटी सदस्यगण, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।












