
दसुहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-मनु रामपाल। निरंकारी श्रद्धालुओं ने प्रोजेक्ट अमृत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” के तहत प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा में मैगा सफाई अभियान चलाया मिशन ने भारत सरकार के साथ मिलकर 2023 में प्रोजेक्ट अमृत शुरू किया था। जिसके तहत, प्रोजेक्ट अमृत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” के तहत संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राज पिता रमित जी के मार्गदर्शन में भारतवर्ष के करीब 25 राज्यों, 1600 से अधिक स्थानों और केन्द्रशासित प्रदेश के करीब 930 शहरों में बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं को समर्पित मैगा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 12 लाख स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। इसी कड़ी के तहत संत निरंकारी सत्संग भवन दसूहा के संयोजक डॉ. सुरिंदर पाल सिंह के योग्य नेतृत्व में दसूहा के प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा में निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मैगा सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक दलजीत कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर निरंकारी श्रद्धालुओं ने सुबह पहले प्राचीन पांडव सरोवर पर मिलकर प्रार्थना की। इस अवसर पर संयोजक डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह अमृत प्रोजेक्ट बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं को समर्पित है और बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था “प्रदूषण चाहे अंदर हो या बाहर, दोनों ही नुकसानदायक हैं” जिसे साफ करना हमारा कर्तव्य है। ताकि पर्यावरण को साफ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक करके आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य देना है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन लगातार सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और पर्यावरण की सुरक्षा और पृथ्वी के सौंदर्यीकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस संबंध में भालुओं में भारी उत्साह पाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सरोवर के ईद गिर्द तथा आस पास की सफाई की और इस सफाई अभियान में लगभग 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवादल संचालक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, संचालिका, शिक्षका, सेवादल के भाई और बहनो के अतिरिक्त समूह साध संगत मौजूद थी।












