Thursday, October 29, 2026
Home Punjab 14 मार्च को मोगा में भाजपा की विशाल ‘बदलाव रैली’: शाम सुंदर...

14 मार्च को मोगा में भाजपा की विशाल ‘बदलाव रैली’: शाम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गौरव मढ़िया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 मार्च को मोगा में विशाल ‘बदलाव रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुल्तानपुर लोधी के रैली प्रभारी शाम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि यह रैली पंजाब में नई दिशा और सशक्त नेतृत्व का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि इस विशाल रैली को देश के गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। रैली के दौरान पंजाब में मजबूत शासन व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की उन्नति तथा प्रदेश के समग्र विकास को लेकर पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

Advertisements

अग्रवाल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मोगा पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बदलाव रैली’ प्रदेश के भविष्य के लिए एक नई सोच और नई ऊर्जा लेकर आएगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा पंजाब अश्विनी शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह रैली सुरक्षित, समृद्ध और विकसित पंजाब की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। शाम सुंदर अग्रवाल ने अंत में समस्त जनता से आह्वान किया कि वे 14 मार्च को मोगा पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनें और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here