Sunday, October 11, 2026
Home International इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, हो रहे धमाके

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, हो रहे धमाके

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की साझा सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी देते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है। तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं।

Advertisements

भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। तेहरान में एएफपी के पत्रकारों ने दो जोरदार धमाके सुने और ईरानी राजधानी के बीच और पूरब में घने धुएं के दो गुबार देखे गए। मंत्री मिरी रेगेव ने घोषणा की, “सुरक्षा घटनाक्रम के बाद, ट्रांसपोर्टेशन मंत्री ने इज़राइल सिविल एविएशन अथॉरिटी के डायरेक्टर को इज़राइल राज्य का एयरस्पेस आम लोगों की उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here