Sunday, October 18, 2026
Home National इजरायल-अमेरिका हमले के बाद कुंभकरणी नींद से जागा हिजबुल्लाह, लेने लगा ईरान...

इजरायल-अमेरिका हमले के बाद कुंभकरणी नींद से जागा हिजबुल्लाह, लेने लगा ईरान का बदला

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान और इजरायल-अमेरिका में युद्ध जारी है। इजरायल-अमेरिका ने ईरान में तबाली मचा दी है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। उनके परिवार को अमेरिका-इजरायल ने मिट्टी में मिला दिया। ईरान ने भी बदला लेने की ठान ली है। अमेरिका-इजरायल के अटैक के सामने अब तक झुका नहीं है। अब ईरान का साथ देने के लिए उसका पाला-पोसा साथी आ गया है। ईरान का बनाया लड़ाकों का ग्रुप हिजबुल्लाह अब युद्ध के मैदान में आ गया है। दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हमलों के बाद लेबनान का हिजबुल्लाह ग्रुप अब खुलकर जंग के मैदान में आ गया है। यह ग्रुप अब इजरायल और अमेरिका से बदला लेना शुरू कर चुका है। अब कुंभकरण वाली नींद से हिजबुल्लाह जाग गया है। वह ईरान की तरफ से इजरायल पर बम बरसाना शुरू कर चुका है। इजरायल की सेना यानी आईडीएफ ने बताया कि लेबनान से आज सुबह-सुबह इजरायल के हाइफा शहर पर छह रॉकेट दागे गए।

Advertisements

यह हमला ऐसे समय हुआ जब इजरायल और अमेरिका ईरान पर बड़े हवाई हमले कर रहे हैं, जिसमें तेहरान समेत कई शहरों में निशाने साधे जा रहे हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह के रॉकेट को इंटरसेप्ट कर लिया है। हालांकि, यह बात अब साफ हो गई है कि इजरायल को अब लेबनान से आने वाली मिसाइल और रॉकेट से भी सावधान रहना होगा। क्योंकि ईरान का साथ देने के लिए हिजबुल्लाह मैदान में कूद गया है। अब तक हिजबुल्लाह ने एक भी रॉकेट नहीं दागा था। मगर अब ऐसा लगता है कि उसकी एंट्री हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हुए ताज़ा हमलों में अमेरिका भी शामिल है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा है कि अमेरिका ने ईरान में “बड़ा युद्ध अभियान” शुरू किया है। ट्रंप ने कहा, हमने बार-बार डील करने की कोशिश की। हमने कोशिश की। हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल उद्योग को मिट्टी में मिला देंगे। इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाएगा।” ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। कतर, बहरीन, जॉर्डन, इराक, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के अन्य हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here