
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में विजयानंद जैन पाठशाला के हेड टीचर सुनीता कुमारी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन , प्रधान राकेश जैन , जीवन जैन , मानिक जैन , साहिल जैन , तरसेम जैन , अशोक जैन, रमन जैन , बॉबी जैन, आदित्य जैन, नवनीत जैन, नवीन जैन, तरसेम लाल जैन जी उपस्थित थे। स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह और एक शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी 25 वर्ष की सेवाओं और समर्पण की प्रशंसा की।जीवन जैन ने अपने भाषण में कहा कि मैडम सुनीता ने अपने जीवन के अनमोल वर्ष इस विद्यालय में शिक्षा सेवा को समर्पित किए।

Jain Patshala की Head Teacher के रूप में इन्होंने न केवल विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि अपने मधुर व्यवहार, सहयोगी स्वभाव और कोमल वाणी से सभी के हृदय में विशेष स्थान बनाया।
वे अत्यंत सौम्य, सरल और दयालु हृदय की धनी हैं। उनका समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हर परिस्थिति में इस विद्यालय का और कार्यरत अध्यापकों का मार्गदर्शन किया और सदैव सब बच्चों को एक माँ समान स्नेह दिया।उन्होंने मैडम की कार्य कुशलता को देखते हुए एक वर्ष की एक्सटेंशन दी।
अंत में मैडम सुनीता ने स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रति आभार प्रकट किया।











