Sunday, October 11, 2026
Home Crime सोनालिका के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक...

सोनालिका के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौ-त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के जालंधर रोड पर तेज रफ्तार बसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आज सोनालिका के पास एक दर्दनाक हादसे में दोआबा कोच की तेज रफ्तार बस ने स्कूटर सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार का सहारा और घर का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया।

Advertisements

स्थानीय लोगों का कहना है कि जालंधर रोड पर तेज रफ्तार बसें अक्सर हादसों का कारण बनती हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। अगर समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो शायद आज एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।

लोगों ने पुलिस प्रशासन और ट्रांसपोर्ट विभाग से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और घर का चिराग इस तरह न बुझे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here