
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दि डेयरी फार्मर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की एक बैठक सुखदेव सिंह प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें यूनियन के बाकी पदाधिकारी और शहर के सभी दूध उत्पादक उपस्थित थे। बैठक में बढ़ती महंगाई के बारे में चर्चा की गई और इसे मुख्य रखते हुए सर्वसम्मति से दूध का रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया।

अब से दूध का रेट 75/- रुपये प्रति किलो होगा, जिसमें हलवाइयों का 7% कमीशन शामिल होगा। दूध की बढ़ती लागत और साफ-सफाई के खर्च को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह नया रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस अवसर पर चेयरमैन विजय पाल, उप-प्रधान सुच्चा सिंह, सचिव काकू पोसवाल, कैशियर राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।












