Thursday, October 29, 2026
Home National नीतिश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

नीतिश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद आज विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हाल ही में 16 मार्च 2026 को उन्हें उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

Advertisements

भारतीय संविधान के प्रावधानों और जनप्रतिनिधित्व कानून के अनुसार, संसद के किसी भी सदन का सदस्य चुने जाने के बाद 14 दिनों के भीतर राजनेता को राज्य विधानमंडल (विधानसभा या विधान परिषद) से अपना इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। इसी नियम के तहत 30 मार्च की तय समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले उन्होंने अपनी विधान परिषद की सदस्यता त्याग दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here