Sunday, October 18, 2026
Home National आत्मघाती हमले से दहला खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाना, 5 की मौत

आत्मघाती हमले से दहला खैबर पख्तूनख्वा पुलिस थाना, 5 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक आत्मघाती हमला होने की सूचना प्राप्त हुई है। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को पुलिस थाने की इमारत से टकरा दिया। इस भीषण धमाके में तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले की दोमेल तहसील में हुआ।

Advertisements

हमलावर ने थाने को निशाना बनाने के लिए कार का इस्तेमाल किया। विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here