
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका-ईरान युद्ध लम्बा खीचने के कारण पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के बावजूद डीजल, पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखने के बाद पैट्रोकैमिकल प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी हटाकर व्यापार जगत को बहुत राहत देने का कार्य किया है केंद्र सरकार ने उक्त बात नई सोच वेलफेयर सोसाईटी के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने भरवाई रोड के व्यापारियों के साथ बातचीत दरम्यान कही। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित ग्लोबल सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पैट्रोकैमिकल प्रोडक्टस के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को अस्थायी तौर पर 30 जून तक हटा दिया है। इसका सीधा फायदा उद्योग जगत के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। क्योंकि जब कंपनियों की लागत घटेगी तो इसका असर बाजार में मिलने वाले उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ेगा। यानि प्लास्टिक का सामान, दवाईयां, पैकेजिंग, कृषि उत्पाद और अन्य रोजमर्रा के उत्पाद सस्ते हो सकते हैं जिससे आम जनता को लाभ होगा।

मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद सुरेश भालिया बिट्टू, एवं पर्यावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट के बाद इस जंग के कारण पैदा हुए संकट से उभरने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने एक बार फिर सरकार के लोक हितैषी होने का परिचय दिया है। मौके पर मौजूद रकेश कुमार मल्होत्रा, नीरज गैंद, रमन वालिया, राजकुमार, रकेश कुमार, परषोतम ओहरी, राजू वालिया आदि।












