Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur खाद्य पदार्थों के 8 सैंपल भरे गएः डा. भाटिया

खाद्य पदार्थों के 8 सैंपल भरे गएः डा. भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यू़ज़)। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब कमलप्रीत कौर बराड़ (IAS) और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन (IAS) के दिशा-निर्देशों तथा सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल जी के निर्देशों के तहत और डॉ. जतिंदर भाटिया, डिजिग्नेटेड ऑफिसर-कम-जिला स्वास्थ्य अधिकारी, होशियारपुर की निगरानी में फूड सेफ्टी ऑफिसर ईशान बंसल द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी टीम की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसी के तहत जिले के विभिन्न स्थानों जैसे स्कूलों, गुड़ बनाने वाली इकाइयों और किराना दुकानों की जांच की गई। इस दौरान बेसन, राजमा, गुड़, काला चना, पान मसाला आदि खाद्य पदार्थों के कुल 8 सैंपल लिए गए और इन सभी सैंपलों को लैब परीक्षण के लिए फूड लैब खरड़ भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी सैंपल में मानकों का उल्लंघन या मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डी.एच.ओ. डॉ. जतिंदर भाटिया और फूड सेफ्टी ऑफिसर ईशान बंसल ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि वे उचित स्वच्छता बनाए रखें और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत निर्धारित मानकों का पालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर कोई संदेह हो, तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग या फूड सेफ्टी अधिकारियों को दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here