
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जय दुर्गे वीर हकीकत राय सेवा समिति की तरफ से बाल वीर हकीकत राय बुक बैंक का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर श्री शिव शक्ति मंदिर हाल मोहल्ला मरवाहा में यज्ञ किया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक विजय सूद पप्पा व उनके साथियों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर विजय सूद ने बताया कि बाल वीर हकीकत राय के नाम से प्रारंभ किए गए इस बुक बैंक में जरुरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बुक बैंक के शुभारंभ में एस.डी. स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल राज कुमार सैनी, कुलदीप सैनी व मनोज करीर की तरफ से विशेष सहयोग प्रदान किया गया है तथा उनकी देखरेख में ही इसका सारा कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि बुक बैंक शुरु करने का उद्देश्य उन समस्त बच्चों तक किताब पहुंचाना है जो किसी कारणवश किताबें नहीं खरीद सकते। इस दौरान अलग-अलग कक्षाओं से संबंधित करीब 10 बच्चों को पुस्तकें भेंट की गईं।


इस मौके पर जिला प्रभारी अशोक सूद व राज कुमार सैनी ने बताया कि बुक बैंक के कार्यों को सुचारु चलाने के लिए सहयोगियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने सामर्थ घरों के बच्चों से अपील की कि वे अपनी पुरानी कक्षा की किताबें बाल वीर हकीकत राय बुक बैंक में दान करें ताकि उनके माध्यम से कोई निराक्षर, अक्षर ज्ञान प्राप्त कर सके।
इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे संत बाबा रविंदर नाथ बजवाड़ा वालों के अलावा धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रचारक जतिंदर कुमार, गौ सेवा जिला प्रमुख विवेक शर्मा, सुमित गुप्ता, नरोत्तम शर्मा, अशोक कालिया, सेवा समिति की तरफ से जसविंदर जस्सी, रमेश भारद्वाज, सोनू जोशी, विजय ठाकुर, गोपाल शर्मा, गणेश सूद, अश्विनी वर्मा, परमिंदर सागर, विजय मरवाहा, हरिओम शर्मा, विनय कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, दक्ष सैनी, ब्रज कपूर, पंडित पवन शर्मा, राजू मरवाहा, राजेश शर्मा, रश्मि बेरी, डा. विजय एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पूजन में भाग लिया और सभी को बुक बैंक के शुभारंभ की बधाई दी।












