
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना रोड स्थित बजवाड़ा के हरकृष्ण नगर के आंगनबाड़ी वर्करों और गांव वासियों ने बताया कि हरकृष्ण नगर में आंगनबाड़ी सेंटर ना होने से कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानकारी देते हुए हरकृष्ण नगर की आंगनबाड़ी वर्कर मैडम अंजली बाला ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल 2022 को मौजूदा विधायक जिंपा को आंगनबाड़ी सेंटर ना होने के करके एक लिखित रूप से मांग पत्र भी दिया था पर अभी तक कोई हल नहीं हुआ।

आंगनबाड़ी सेंटर ना होने के कारण कई बार सर्वेक्षण डाटा और नवजात शिशुओं को मिलने वाला राशन खराब होने का भी खतरा बना रहता है। इस संबंधी हर कृष्ण नगर की मौजूदा सरपंच सविता शर्मा ने भी विधायक से अपील करते हुए कि उनको आंगनबाड़ी सेंटर के लिए जल्द से जल्द ज़मीन मुहैया करवाई जाए। ताकि हरकृष्ण नगर में आंगनबाड़ी सेंटर खोल कर आंगनबाड़ी वर्करों और नगर निवासियों को राहत दी जाए । इस मौके पर मुल्क रानी, कमलजीत कौर, गुरमीत कौर, अनीता कुमारी, शोभा देवी और सतविंदर कौर भी मौजूद रहे।











