Wednesday, October 21, 2026
Home National रोहतक में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, रंगदारी के मामले में...

रोहतक में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, रंगदारी के मामले में पूछताछ के लिए लाई थी CIA की टीम

रोहतक (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक जिले के टिटौली गांव से एक दरदनाक घटना सामने आई है। टिटौली गांव के निवासी नरेश (52) की कल रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसे अपराध जांच शाखा (सीआईए) दो की टीम पूछताछ के लिए लाई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है।  परिवार के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक टिटौली निवासी ठेकेदार अनूप को पिछले दिनों धमकी मिली थी। उन्हें रणदीप नाम के किसी व्यक्ति ने रंगदारी मांगने की धमकी दी थी। इस बारे में सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हुई है। इसी प्रकार, जींद में भी उन पर धमकी की एक

एफआईआर दर्ज है। मामले में अपराध जांच शाखा दो कार्यालय में टिटौली के ही नरेश व उनके मामा के बेटे जींद के रामरा निवासी सोमवीर को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद यहां से उन्हें एक निजी अस्पताल भी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने इसके लिए पुलिस पर संदेह जताया है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। डीएसपी दलीप सिंह मामले की सूचना मिलने के बाद निजी अस्पताल पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here