Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur 1 मई को किया जाएगा अंडर-19 लड़कों की जिला टीम का चयनः...

1 मई को किया जाएगा अंडर-19 लड़कों की जिला टीम का चयनः डा. घई

bjp-distt-president-hoshiarpur-raman-ghai-hoshiarpur

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से लड़कों की  अंतरजिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामैंट के लिए जिला होशियारपुर की क्रिकेट टीम का चयन आज 1 मई को दोपहर 1 बजे स्थानीय एचडीसीए रेलवे मंडी खेल मैदान में होगा।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी होशियारपुर जिले से संबंधित होने चाहिए तथा इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 सितंबर 2026 तक 19 साल से कम होनी चाहिए। डा. घई ने बताया कि चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाणपत्र व अन्य होशियारपुर निवासी होने के दस्तावेज साथ लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here