Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur भाट सिख बिरादरी ने धर्मशाला हेतु तीक्षण से मिल कर केंद्रीय मंत्री...

भाट सिख बिरादरी ने धर्मशाला हेतु तीक्षण से मिल कर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को पहुंचाई अपनी मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मोहल्ला सुभाष नगर के भाट सिख बिरादरी के मुखिया कुलवीर सिंह ने अपने साथियों से पार्षद रूप लाल थापर के साथ तीक्ष्ण सूद से मिल कर भाट बिरादरी के लिए धर्मशाला बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके रिहायशी इलाके के आस-पास सांझे कार्यों के लिए कोई सांझी जगह नहीं है। इस लिए बिरादरी ने आपसी तालमेल से धनराशी एकत्रित करके मोहल्ले में धर्मशाला का निर्माण शुरू करवाया है।

Advertisements

उन्होंने कहा की धर्मशाला को पूरा करवाने के लिए और अधिक धन राशी की आवश्यकता है तथा होशियारपुर के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की ग्रांट से सहयोग दिलवाकर इसे पूरा करवाया जाए। श्री सूद ने विश्वास दिलाया कि वह सोम प्रकाश को कह कर धर्मशाला के लिए ग्रांट दिलवाने का पूरा प्रयास करेगे। इस मौके पर अरमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, लाभ सिंह,जतिंदर सिंह, दीप सिंह, बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरमैल सिंह, केहर सिंह, यशपाल शर्मा, जसविंदर सिंह व राम देव यादव आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here