
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश की इमरजेंसी कम्युनिकेशन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एनडीएमए (NDMA) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 2 मई 2026 को पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का यह परीक्षण किया। इसके तहत नागरिकों के मोबाइल फोन पर एक आपातकालीन अलर्ट (नोटिफिकेशन) भेजा गया। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि यह कोई असली आपातकाल नहीं है, बल्कि केवल एक सुरक्षा जांच है। शनिवार सुबह लगभग 11:41 बजे केंद्र सरकार ने इस सिस्टम का परीक्षण करने के लिए देश के लगभग सभी नागरिकों को एक अलर्ट भेजा।

लोगों के मोबाइल फोन में बीप की तेज आवाज आई, जो करीब 10 सेकंड तक बजती रही। इसके साथ ही एक मैसेज ब्रॉडकास्ट किया गया था। भारत का स्वदेशी सिस्टम लोगों को आपदा के समय अलर्ट करेगा। आजकल हर कोई स्मार्टफोन या मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है। मुसीबत के समय लोगों के फोन में अलर्ट भेजकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए अलर्ट किया जा सकेगा।












