Monday, October 19, 2026
Home National AC सर्विस सेंटर में लगी आग, बुजुर्ग की मौत

AC सर्विस सेंटर में लगी आग, बुजुर्ग की मौत

गाजियाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गाजियाबाद के पटेल नगर स्थित एक एसी सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। जिस कारण तीन मंजिला भवन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आग के दौरान एसी में इस्तेमाल होने वाली गैस के सिलेंडर और कंप्रेसरों में लगातार ब्लास्ट होते रहे। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हुई है। हादसे में 10 दोपहिया और दो गाड़ियां भी जल गईं। फायर विभाग के अनुसार रात करीब 3 बजे पटेल नगर में एफ-87 स्थित आन स्पाट एयरकंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

Advertisements

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने चार हौज पाइप लगाकर आग बुझानी शुरू की। घनी आबादी होने की वजह से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इतनी अधिक थी कि आसपास के मकानों तक आग फैलने का खतरा बन गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान भूतल पर एक व्यक्ति का शव मिला। उनकी पहचान 80 वर्षीय त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई। बताया गया कि वह सेंटर में कर्मचारी थे। आग में दो कार और 10 मोटरसाइकिल भी जल गईं। फायर विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here