Wednesday, October 21, 2026
Home International गैस पाइप में हुआ जोरदार विस्फोट, आग में झुलसा युवक, हुई मौत

गैस पाइप में हुआ जोरदार विस्फोट, आग में झुलसा युवक, हुई मौत

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र के युवक की आर्मेनिया में मौत हो गई। युवक रोजगार की तलाश में विदेश गया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में दुख की लहर छा गई। अब परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।

मृतक की पहचान नगला गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। प्रवीन करीब दो साल पहले अगस्त 2024 में आर्मेनिया गया था। परिवार को प्रवीन के आर्मेनिया जाने से घर की आर्थिक हालत में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। प्रवीन के पिता वेद प्रकाश दिव्यांग है।

Advertisements

परिवार के अनुसार प्रवीन अर्मेनिया में किराए के कमरे में रहता था। यहां प्रवीन कमरे में अपने लिए खाना बना रहा था। इसी दौरान रसोई गैस पाइप में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग से प्रवीन बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, घर में मातम छा गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि जिस बेटे को बेहतर भविष्य के लिए विदेश भेजा था, वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here