Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur 20 मई को होशियारपुर की दवाई की समस्त दुकानें रहेंगी बंदः रमन...

20 मई को होशियारपुर की दवाई की समस्त दुकानें रहेंगी बंदः रमन शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर ज़िला कैमिस्ट ऐसोसिएशन के जरनल सचिव रमन शर्मा ने बताया कि होशियारपुर ज़िले के 1300 दवा विक्रेता दिनांक 20-05-2026 आल इंडिया की देशव्यापी कैमिस्टों की हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने सभी कैमिस्टों से अपील की कि दिनांक 20 मई को दवाईयों की सभी दुकानें बन्द रखने का फैसला लिया गया है। जिसका कारण नकली तथा नशीली आनलाईन दवाईयों की बिक्री बन्द की जाये तथा कार्पोरेट कम्पनी की मनमानी बन्द करने की मांग की गई है।

Advertisements

जिससे कैमिस्टों को आने वाली मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें सरकार को हमारी मांगों की ओर ध्यान देना चाहिये तांकि दवाईयां बेचने तथा खरीदने में कोई मुश्किल पेश न आये। आनलाईन द्वारा ग्राहकों को नकली तथा नशीली दवाईयां दी जा रही है जिससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बिना डाक्टर की पर्ची तथा सलाह के बिना दवाईयां लेना सेहत के लिए घातक हो सकता है। आनलाईन दवाईयों के लाईसैंस तथा टैंपरेचर तथा स्टैंडर्ड सही नही हो सकता जिससे मरीज़ की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।  यह दवाईयां कहां से आई, कहां पर बेची गई इसका बिल वगैरह नही है, इसकी गुणवत्ता कहां से आयेगी।

इस हड़ताल में देश के 12,40,000 तथा पंजाब के 27,800 दवा विक्रेता भाग लेंगे। इस सम्बन्ध में ज़िला प्रधान रमन कपूर के सरपरस्ती में ज़िला कैमिस्ट के समूह ओहदेदार, मैंबर पार्लियमैंट डाॅ.राजकुमार, सिवल सर्जन होशियारपुर तथा ड्रग्ज़ विभाग के उच्च अधिकारियों को मैमोरैंडम दिये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here