Tuesday, October 20, 2026
Home International कांगो में फिर लौटा इबोला, 65 लोगों की मौत, 246 संदिग्ध मामले

कांगो में फिर लौटा इबोला, 65 लोगों की मौत, 246 संदिग्ध मामले

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के इटुरी प्रांत में इबोला का नया प्रकोप फैल गया है। 1976 में इस बीमारी की पहचान के बाद कांगो में ये इसका 17वां बड़ा प्रकोप माना जा रहा है। अब तक इस प्रकोप में 246 संदिग्ध मामले और 65 मौतें दर्ज की गई हैं, हालांकि इनमें से केवल 4 मौतों की ही प्रयोगशाला में पुष्टि हो सकी है, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है। यह संक्रमण मुख्य रूप से इटुरी प्रांत के मोंगवालु और रवामपारा स्वास्थ्य क्षेत्रों में देखा गया है, जबकि कुछ मामले प्रांतीय राजधानी बुनिया में भी सामने आए हैं। इटुरी क्षेत्र देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एक दूरदराज़ इलाका है, जो राजधानी किंशासा से 1000 किलोमीटर से भी अधिक दूर है।

Advertisements

यहां सड़कें खराब होने के कारण राहत और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में बड़ी कठिनाई हो रही है। इस स्थिति में सबसे बड़ी चिंता यह है कि प्रभावित इलाके युगांडा और साउथ सूडान की सीमा के बेहद करीब हैं। वहीं युगांडा में भी एक मामला सामने आया है, जहां कांगो से जुड़े एक व्यक्ति की मौत के बाद जांच में इबोला संक्रमण की पुष्टि हुई। युगांडा के अधिकारियों ने इसे ‘आयातित मामला’ बताया है और कहा है कि अभी तक देश में स्थानीय संक्रमण नहीं फैला है। युगांडा में इस मामले से जुड़े सभी संपर्कों को क्वारंटीन कर दिया गया है, जिनमें एक उच्च जोखिम वाला करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। इस संकट को देखते हुए अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपात उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और मामले से निपटने पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here