
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डो में होनें जा रहे चुनावों के संबंध में प्रदेश हाईकमान के निर्देशानुसार पार्टी की ओर से निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति खुद अपना वोटर कार्ड और आधार कार्ड साथ लेकर जिला भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट होशियारपुर में रविवार और सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश कार्यालय द्वारा भेजे गए फार्म को भरकर जमा करवाए।

उन्होंने कहा कि आवदेनकर्ता अपना फार्म स्वयं जमा करवाने आए,किसी अन्य के द्वारा भेजे गए आवेदन अस्वीकार्य होंगे। उन्होंने कहा कि एसी और ओबीसी वार्डो में चुनाव लड़ने वाले आवदेनकर्ता अपने साथ जाति प्रमाणपत्र की फोटो कापी साथ लेकर आए।











