Thursday, October 22, 2026
Home National बंगाल में लाउडस्पीकर रोकने को लेकर भीड़ ने मचाया उत्पात, पुलिस चौकी...

बंगाल में लाउडस्पीकर रोकने को लेकर भीड़ ने मचाया उत्पात, पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में लाउडस्पीकर रोकने पर बड़ा विवाद हो गया। आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने न सिर्फ धावा बोला, बल्कि जमकर उत्पात मचाया। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस पूरे बवाल की जड़ मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुई एक शिकायत थी। आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में दखल देने और लाउडस्पीकर रोकने के प्रयास के बाद इलाके में देखते ही देखते सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव फैल गया। इस कार्रवाई से नाराज जहांगीरी मोहल्ला के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर सीधे स्थानीय पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुरुआत में जो प्रदर्शन सामान्य दिख रहा था, वह अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

Advertisements

उग्र भीड़ ने जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी को चारों तरफ से घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान चौकी के भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DC) PVG Satish ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के जरिए पुलिस चौकी पर हमला करने और तोड़फोड़ मचाने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here