Wednesday, October 21, 2026
Home National पहले पिता बनाता रहा हवस का शिकार, फिर सफेदपोश लोगों को सौंपा,...

पहले पिता बनाता रहा हवस का शिकार, फिर सफेदपोश लोगों को सौंपा, 25 नामजद

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी से 6 वर्ष तक दुष्कर्म होता रहा। 6वीं कक्षा की छात्रा को पहले उसके पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे सफेदपोश लोगों को परोस दिया। इस मामले में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी नेताओं के नाम उजागर होने से राजनीति गर्मा गई है। पीड़ित किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ और सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के कई नामी लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह 6वीं कक्षा में पढ़ती थी।
पीड़िता ने इस मामले को महिला थाने में रखा था, जहां सुनवाई न होने उसने चाइल्ड केयर में लिखित शिकायत भेजी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े होने के कारण वह असुरक्षित महसूस कर रही थी। जब पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया, फिर पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here