Tuesday, October 20, 2026
Home International उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 8 लोगों की मौत

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 8 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बागानों के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम कालीमंतन प्रांत के मेलावी जिले से वीरवार को उड़ान भरने के पांच मिनट बाद पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा के स्वामित्व वाले ‘एयरबस एच130’ विमान से संपर्क टूट गया।

Advertisements

यह विमान कुबु राया जिले में स्थित ताड़ के तेल के एक बागान की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजकर्ताओं ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में मलबे का पता लगाया और दो चालक दल के सदस्यों और छह यात्रियों के शव बरामद किए। मृतकों में से एक मलेशियाई नागरिक शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here