
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के वार्ड 3 से पूर्व पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी की धर्मपत्नी शमां ओहरी ने वार्ड वासियों के सेवा संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला ले लिया है तथा उन्हें कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर टिकट से नवाजा है।

इस संबंधी शमां ओहरी ने कहा कि वार्ड निवासी उनका परिवार हैं और परिवार की भलाई के लिए वह चुनाव मैदान में हैं तथा उनके पति एडवोकेट लवकेश ओहरी द्वारा पिछले 5 साल में वार्ड में काफी काम करवाए गए हैं और उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आगे भी वह वार्ड की भलाई एवं विकास कार्यों को समर्पित रहेंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वार्ड वासियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है वह उसी उत्साह एवं विश्वास के साथ उन्हें विजयी बनाएंगे।












