Sunday, October 11, 2026
Home Himachal गांव का विकास, हमारा विश्वास के तहत जोह को आदर्श गांव बनाना...

गांव का विकास, हमारा विश्वास के तहत जोह को आदर्श गांव बनाना ही एकमात्र लक्ष्यः विशाल शर्मा

दौलतपुर चौक (ऊना), (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत दौलतपुर चौक के समीपवर्ती गांव जोह में पंचायत चुनाव के तहत प्रधान पद के युवा उम्मीदवार विशाल शर्मा को गांव वासियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। युवा ऊर्जा एवं नई सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरे विशाल शर्मा का कहना है कि गांव का विकास एवं हमारा विश्वास नारे के साथ गांव जोह को आदर्श गांव बनाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है तथा उन्हें विश्वास है कि गांव की भलाई के लिए गांव निवासी उन्हें जीत का आशीर्वाद जरुर देंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उन्हें गांव के बड़े बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है तथा गांव की भलाई को देखते हुए युवा वर्ग ने भी उन्हें समर्थन दिया है और वह भी बड़े उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here