
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 20 मई को कैमिस्टों द्वारा दुकानें बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस संबंधी प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए पंजाब मैडीकल कौंसिल के सदस्य रविशंकर नंदा ने कहा कि 20 मई को सभी दवाई की दुकानें प्रधान पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन सुरिंद्र दुग्गल व जनरल सैक्टरी जीएस चावला के निर्देशानुसार बंद रखकर आनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री की आड़ में नकली और नशीली दवाइयां बिकने का खतरा अधिक बढ़ गया है।

जिसके चलते एसोसिएशन को इतना बड़े स्तर पर यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी को इस दौरान कोई असुविधा होती है तो उसके लिए वह खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने कैमिस्ट भाईयों से अपील की कि वह एसोसिएशन का साथ देते हुए 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखें।












