
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 की देर रात्रि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग–गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। रात्रि का समय, खराब मौसम, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिरता मलबा तथा यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

ऐसे में SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, कतार व्यवस्था बनाए रखें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। सभी की सहभागिता से ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सकता है।












