
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दुखद खबर सामने आई है। वहां पर एक लग्जरी बस और रेत से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे में बस ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में 66 लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, बस में करीब चार दर्जन यात्री सवार थे।

बस जब एक्सप्रेसवे से 43,300 किलोमीटर की दूरी पर पहुंची, तो उसके आगे चल रहा ट्रक अचानक डिवाइडर से टकरा गया। पीछे से आ रही लग्जरी बस भी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई। पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। घटना देर रात मटसेना थाना क्षेत्र में हुई। बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग आग की लपटों के बीच बस से कूद गए। सूचना मिलते ही मेटसेना थाना पुलिस, दूसरे थानों की फोर्स, UPDA के लोग और एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। शिकोहाबाद SDM डॉ. गजेंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद कई फायर इंजन मौके पर बुलाए गए। पुलिस, फायरफाइटर्स और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे यात्रियों को बचाया। घायलों को तुरंत फतेहाबाद और शिकोहाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया। पंद्रह घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में फर्स्ट एड दिया गया, जिनमें से 14 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।












