
करनाल(द स्टैलर न्यूज़)। गंगा दशहरा पर कल सुबह यमुना नदी में नहाते समय तीन युवक करनाल के लालुपुरा घाट पर और 12वीं का छात्र यमुनानगर के ओदरी में डूब गया। करनाल में एक युवक को बचाने के लिए दो अन्य युवक यमुना में कूदे थे, लेकिन तीनों डूब गए। चारों युवकों के शव मिल गए है। 10 दिन पहले पानीपत के सनोली घाट पर भी डूबने से पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।

करनाल के कुटेल गामड़ी का शुभम अपने साथी मोंटी, संजू, अंकित, विक्की, रोहित और कृष्ण के साथ स्नान करने नदी में उतरा। उसे मुबारकबाद के रमेश कुमार के डूबने की आवाज सुनाई दी।
रमेश को बचाने के लिए मोंटी और संजू अपनी जान की परवाह किए बिना कूद गए, लेकिन गहराई के कारण तीनों ही पानी में समा गए। उनके अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन रमेश कुमार, मोंटी और संजू का कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुंची।
प्रशासनिक अधिकारियों और गोताखोरों के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बाद में तहसीलदार अरविंद यादव पुलिस बल और गोताखोरों की टीम के साथ पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कराया।
तहसीलदार अरविंद यादव ने बताया कि गोताखोर तीनों युवकों को ढूंढ़ रहे हैं। यमुनानगनगर में डूबा 12वीं का छात्र यमुनानगर के ओदरी में गंगा दशहरा पर यमुना नदी में नहाते समये गांव साबापुर का 12वीं का छात्र उज्ज्वल (18) डूब गया। वह नहाते हुए गहराई की ओर से चला गया। उसे तैरना नहीं आता था।
जब वह डूबने लगा तो उसके साथियों व आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।











