Monday, October 26, 2026
Home National केंद्र द्वारा चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 2600 करोड़ का आएगा...

केंद्र द्वारा चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 2600 करोड़ का आएगा खर्च

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। चिनाब-ब्यास लिंक टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद केंद्र का बड़ा कदम माना जा रहा है। परियोजना के तहत कोकसर क्षेत्र में पीर पंजाल पर्वत के नीचे 2,352 करोड़ रुपए की लागत से करीब 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग प्रस्तावित है। इस परियोजना और गाद प्रबंधन प्रणाली पर करीब 2,600 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Advertisements

इसके साथ ही लाहौल घाटी में चंद्रा नदी पर 19 मीटर ऊंचा बैराज बनाने की भी योजना है, जिसके माध्यम से जल प्रवाह को नियंत्रित कर सुरंग प्रणाली में मोड़ा जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह पूरी परियोजना जल को हाइड्रोलिक ढांचे और सुरंग नेटवर्क के जरिए ब्यास बेसिन की ओर ले जाने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इससे  हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, जो करीब 4,000 मेगावाट तक अतिरिक्त उत्पादन का आधार बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here