Friday, October 30, 2026
Home International यूक्रेन पर दागा गया रूसी ड्रोन रोमानिया में आवासीय इमारत से टकराया,...

यूक्रेन पर दागा गया रूसी ड्रोन रोमानिया में आवासीय इमारत से टकराया, 2 लोग घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। यूक्रेन पर रातभर किए गए लगातार हमलों के दौरान एक रूसी ड्रोन पूर्वी रोमानिया की एक आवासीय इमारत से टकरा गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश की हवाई सीमा में रडार पर दिखाई दिया यह ड्रोन गलाती शहर की एक इमारत की छत से टकरा गया, जिसके बाद वहां आग लग गई। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। डेन्यूब नदी के किनारे बसा गलाती शहर मोल्दोवा और यूक्रेन की सीमाओं के पूर्व में स्थित है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। इस घटना के बाद रोमानिया की सेना ने दो एफ-16 लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर तैनात किया। प्रभावित इलाकों के निवासियों को चेतावनी संदेश भी भेजे गए। रूस, यूक्रेन की विद्युत संरचनाओं को तबाह करने और शहरों को निशाना बनाने के लिए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here