
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रभारी संजीव तलवाड़ द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह और नई ऊर्जा फूंकने के लिए एक विशेष और सराहनीय प्रयास किया गया। संजीव तलवाड़ के नेतृत्व में एक विशाल काफिले के रूप में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों और घरों का दौरा किया। इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का निशान (झंडा) लगाया गया, वहीं कठिन समय में शिरोमणि अकाली दल को बेमिसाल सेवाएं देने वाले जुझारू कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ जब यह काफिला कार्यकर्ताओं के घर पहुंचा, तो वहां उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष (शहरी) जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने संजीव तलवाड़ के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि तलवाड़ का यह प्रयास पार्टी में एक नया उत्साह पैदा करेगा। उन्होंने दावा किया कि हम सब एकजुट होकर होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल का झंडा बुलंद करेंगे।
कार्यकर्ताओं के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए हलका प्रभारी संजीव तलवाड़ ने कहा:
“शिरोमणि अकाली दल का कार्यकर्ता अपनी दिन-रात की सेवा के बल पर लोगों के दिलों पर राज करता है। अब सेवा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का निशान (झंडा) भी लग गया है, जिससे हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं की पहचान और मजबूत होगी। अकाली दल के कार्यकर्ताओं की पहचान काम, सेवा और यह ‘निशान कार्यक्रम’ आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।”
इस अभियान के दौरान पार्टी के विभिन्न विंगों के वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें बीसी सेल पंजाब के महासचिव सरदार भूपिंदर सिंह, व्यापार सेल प्रदेश उपाध्यक्ष गोपी धामी जिला अध्यक्ष संतोख सिंह औजला, आर.टी.आई. सेल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, एससी सेल के सिटी अध्यक्ष संजीव थापर, रविंदर निक्का, जसविंदर जुगनू, सुखदेव सिंह सतौर और लंबरदार तीर्थ सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।












