Monday, November 2, 2026
Home Politics मोदी सरकार भारत को विकसित देशों के श्रेणी में खड़ा करने में...

मोदी सरकार भारत को विकसित देशों के श्रेणी में खड़ा करने में हुई सफल:रक्षा मंत्री पार्रिकर

f16682b2-3af3-4fbf-9256-0955443556c3होशियारपुर। केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार के प्रयासों से और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार भारत को विश्व विकसित राष्ट्रों की दुनिया में खड़ा करने में सफल हो पाई है। देश में विकास की धारा जितनी तेजी से बह रही है उससे देश की जनता में मोदी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है तथा इस विश्वास को बनाए रखना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है। इसके अलावा देश के समस्त राष्ट्रीय मार्गों का बंद पड़ा कार्य भी मोदी सरकार ने शुरु करवा दिया है ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके और व्यापार व अन्य संसाधनों को पूरा करने में कोई रुकावट न आए। मोदी सरकार ने दो सालों में देश को आगे ले जाने के जो प्रयास किए हैं उसी का परिणाम है कि आज विश्व के विकसित देश भारत के और करीब आना चाहते हैं। उक्त बात केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने होशियारपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। वे यहां मोदी सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। समारोह मेें भाग लेने से पहले रक्षा मंत्री ने सैनिक भलाई कार्यालय में बनाई वार मैमोरियल का भी उद्घाटन किया तथा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि आदमपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से घरेलु उड़ानों संबंधी रक्षा मंत्रालय ने एन.ओ.सी. जारी कर दी है तथा जल्द ही यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। सीमा पर बढ़ रही घुसपैठ तथा नशे की तस्करी को रोकने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है तथा नशा तस्करी को रोकने के लिए बी.एस.एफ. के जवानों को गश्त बढ़ाने और सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि देश की बाहरी व आंतरिक रक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। एयरबेस के भीतर अज्ञात व्यक्ति के घुसने पर शूट ऐट आर्डर दिए जाने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एयरबेस में अगर कोई बिना आज्ञा या पहचान के घुसता है तो ऐसे में यह कार्रवाई स्वभाविक है और यह आर्डर सही हैं। होशियारपुर में वार मैमोरियल के निर्माण पर रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद 567 शहीद तथा 465 बहादुरी पुरस्कार विजेता होशियारपुर जिले से संबंधित हैं तथा उनकी यादगार को बनाया जाना सराहनीय कदम है। यह वार मैमोरियल आने वाली पीढ़ीयों को अपनी गौरवगाथा बताते हुए प्रेरणास्रोत साबित होगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं तथा सैनिक वैल्फयेर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ भेंट की और मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisements

13423807_592792944230090_8616038320169173325_n

इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई सहित भाजपा नेता, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here