
सोलन: हिमाचल से कांग्रेस विधायक नीरज भारती ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री समेत आला नेताओं पर अभद्र कमेंट किया है। भाजयुमो सोलन के जिला प्रवक्ता ने मीडिया को फेसबुक पर अभद्र कमेंट वाले स्क्रीन शाट जारी किए हैं। कहा कि ज्वाली के विधायक नीरज भारती ने आला नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके अपनी असलियत बताई है। यह कांग्रेस नेताओं की ओच्छी राजनीति का प्रतीक है। नारी सम्मान के लिए प्रदेश सरकार कितनी सजग है, इसका जीता जागता उदाहरण है। जारी स्क्रीन शॉट में कुछ नेताओं को भौकेंद्र नाम दिया है तो कुछ को बीसीसीआई का दलाल बताया है। कुछ पोस्ट बिलकुल नए हैं तो कुछ पुराने भी हैं, जिसपर ताजा कमेंट किए हैं।

courtesy: AmarUjala and read more detail click on this link…
http://www.amarujala.com/shimla/congress-mla-neeraj-bharti-triggered-a-controversy












