Sunday, November 1, 2026
Home Uncategorized मैं तो पागल हूँ जी, मंदिर दिखा तो सोचा तोड़-फोड़ कर दूं...

मैं तो पागल हूँ जी, मंदिर दिखा तो सोचा तोड़-फोड़ कर दूं , जम्मू में तनाव

janipur-696x392

जम्मू: ऐसे मौके पर जब जम्मू शहर 2 जुलाई से शुरू होने वाले अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटा है, यहाँ के माहौल को बिगाड़ने का सफल प्रयास किया गया. सोमवार रात डोडा से आए दो कश्मीरी युवक जिनमें एक मुहम्मद यासिर था, शहर के रूप नगर के प्रसिद्ध ‘आप शंभू मंदिर’ में घुस कर तोड़ फोड़ मचाने लगे. अब वहाँ तो हर जगह सीसी टीवी लगा है. तस्वीरें कैद हो गई, थोड़ी देर में सोशल मीडिया पर भी आ गई. सैकड़ों लोग जुट गए, उन दोनों को पकड़ लिया, ले गए जानीपुर थाने.

Advertisements

वहाँ के सब इंस्पेक्टर निकले रहमत-उल्लाह साहब. फिर क्या था, उन्होंने कह दिया कि ये तो पागल है. मंदिर के महंत ने कहा कि फुटेज देख लीजिए.

तभी मुहम्मद यासिर ने जोर-जोर से बोलना शुरू किया- ‘मैं हाफ़िज़ सईद हूँ, मैं सबको मार दूँगा.’ इंस्पेक्टर साहब ने कहा – ‘देखा आप लोगों ने, अब इसे पागल नहीं तो और क्या कहेंगे?’ महंत को लगे धमकाने… भगाने लगे.

अब तक थाने के बाहर हजारों लोग जुट गए थे. बाहर का नजारा देख कर इंस्पेक्टर साहब ने अपना स्टैंड बदल लिया. दर्जनों गाड़ियाँ फूँक दी गई. पुलिस की भी कई गाड़ियाँ फूँकी. सारे रास्ते जाम कर दिए गए.

बात उपर तक गई… तुरंत ही पूरे राज्य की नेटवर्क सेवा काट दी गई… डिप्टी कमिश्नर सिमरन दीप सिंह आए… इंस्पेक्टर रहमत-उल्लाह तत्काल सस्पेंड कर दिया गया. पर भीड़ कहाँ मानने वाली थी. उन्हें हटाने के लिए आँसू गैस छोड़े गए.

आरोपी से पूछा गया तो बताया मैं पागल हूँ जी… यहाँ इलाज के लिए आया हूँ… वो रास्ते में एक मंदिर दिखा तो सोचा कि तोड़ फोड़ करता चलूँ.

उससे पूछा गया – ‘बता तुम्हारा डॉक्टर कौन है?’ जवाब मिला -डा.जगदीश थापा. पुलिस डॉक्टर के पास पहुंची, डॉक्टर ने कहा – ‘ऐसा कोई पेशेन्ट नहीं आया मेरे पास, ना ही पहले ना अब.’

दोनों आरोपी को कोट भलवाल जेल भेजा गया. पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. ‘मामला तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है’, ये ‘जुमला’ लागू कर दिया गया.

अब देखिए कि हो क्या रहा है. अभी चार दिन पहले कश्मीरी पंडितों से भरी बस जो कि श्रीनगर जा रही थी माता क्षीर भवानी के वार्षिक मेले में, उस पर खन्नाबल के पास पथराव किया गया, जिसमें दो महिलाएँ बुरी तरह से घायल हो गई.. जिन्हें तत्काल सेना के कैम्प में ले जाकर इलाज कराया गया.

तीन दिन पहले कुद नामक स्थान पर एक बस पर दो आतंकियों द्वारा हमला किया गया जिसमें एक आतंकी तो मारा गया दूसरा भाग गया. सप्ताह भर पहले श्रीनगर मे दो पुलिस वालों को आतंकवादियों ने मार दिया.

जब भी ऐसा लगता है कि माहौल थोड़ा ठीक हो रहा है घाटी में… ऐसे मामले शुरू कर दिए जाते हैं. महबूबा जी.. क्या हो रहा है ये सब? सिर्फ मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ा कर फोटो शूट कराने से काम नहीं चलेगा, कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी.

coutsey: makingindia

click for more detail: http://www.makingindia.co/2016/06/15/muslim-youth-attacked-shambhu-temple-janipur/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here