अहमदिय्या जमात होशियारपुर ने किया खिलाफत दिवस का अयोजन

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। पुरानी कनक मंडी स्थित अहमदिय्या मस्जिद में 110वां खिलाफत दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में अहमदी शामिल हुए। इस अवसर पर मस्जिद में कुरआन पाठ के साथ विभिन्न वक्ताओं ने खिलाफत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमाअत अहमदिया की स्थापना हजरत मिर्जा गुलाम अहमद कादियानी अलैहिस्सलाम के द्वारा अल्लाह तआला के आदेशानुसार तथा हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहिवसल्लम की भविष्यवाणियों के अनुसार 1889 ई को रखी गई थी।अहमदिया जमाअत के संस्थापक हजरत मिर्जा गुलाम अहमद का देहांत 26 मई 1908 में हुआ।इसके बाद 27 मई 1908 को इनके प्रथम आध्यात्मिक खलीफा हजरत मौलाना नुरूद्दीन बने। इन्होंने 6 वर्षों तकखिलाफत की।

Advertisements

1914 में इनकेदेहांत के बाद दूसरे खलीफा हजरत मिर्जा बशीरुद्दीन महमूद अहमद 51 वर्ष तक खिलाफत करते रहे। 1965 में तीसरे खलीफा हजरत मिर्जा नासिर अहमद, चौथे खलीफा के रूप में हजरत मिर्जा ताहिरअहमद ने 1982 से 2003 तक खिलाफत की। 2003 से पांचवे खलीफा हजरत मिर्जा मसरूर अहमद विश्व व्यापी जमाअते अहमदिया की अगुवाई कर रहे हैं।

वक्ताओं ने बताया कि जमाअत अहमदिया 100 वर्षों में कादियान से निकल कर संसार के 200 देशों में फैल चूकी है और गरीबों की सेवा और मदद में जुटी हुई है। साथ ही साथ इस्लाम की मूल शिक्षयों के प्रचार और प्रशार में दिन रात लगी हुई है। सम्मेलन के बाद शेख मन्नान प्रचार प्रमुख ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्य के व्यतीत सद्दाम हुस्सेन, अनव्वरअली,मोह्हमद इस्लाम, समीर खान, शोकिन खान शवाल मोहम्मद आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here