Saturday, October 3, 2026
Home Uncategorized 127.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, 126.07 लाख मीट्रिक टन...

127.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, 126.07 लाख मीट्रिक टन की हुई लिफ्टिंग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की 27 मई तक प्रदेश की विभिन्न मंडियों में कुल 127.26 लाख मीट्रिक टन गेहूूं की खरीद हुई, जिसमें सरकारी एजेंसियों ने 126.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं व निजी व्यापारियों द्वारा 57,560 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा की सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदे गए 126.07 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है ।

Advertisements

प्रवक्ता ने आगे बताया की पनग्रेन ने 29.46 लाख मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 27.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं , पनसप ने 24.40 लाख मीट्रिक टन, पंजाब राज वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन (पी.एस.डबल्यू.सी) ने 17.18 लाख मीट्रिक टन व पंजाब एग्रो ने 12.64 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसी तरह फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफ.सी.आई) ने प्रदेश की अनाज मंडियों से 15.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here