Monday, November 2, 2026
Home Politics मठारू शिअद बी.सी. सैल के शहरी प्रधान नियुक्त

मठारू शिअद बी.सी. सैल के शहरी प्रधान नियुक्त

657ed1fd-b285-4376-accf-940003d73681होशियारपुर। शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से हरजीत सिंह मठारू की पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए पार्टी के बी.सी. सैल का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा बी.सी. सैल के विस्तार हेतु उठाए जा रहे कदमों के तहत नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसके तहत मठारू को शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर पार्टी के बी.सी. सैल के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह गाबडिय़ा और जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खी द्वारा होशियारपुर में सैल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी के इस फैसले का समूह पार्टी वर्करों ने स्वागत करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here