Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur बजरंग दल हिन्दोस्तान की टीम ने शहीद हुये जवानों को द्धांजलि देते...

बजरंग दल हिन्दोस्तान की टीम ने शहीद हुये जवानों को द्धांजलि देते हुये श्री हनुमान चालिसा का किया पाठ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिन्दोस्तान की टीम ने एकत्रित होकर श्री भूतगिरी मन्दिर होशियारपुर में 06 जून 1984 में आप्रेशन ब्लू-स्टार के दौरान शहीद हुये बेकसूर लोगों, पुलिस कर्मचारियों, पैरा मिल्टरी फोर्स तथा आर्मी के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुये सबसे पहले श्री हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। इस उपरांत दो  मिन्ट का मौन धारध किया गया तथा इस आप्रेशन के दौरान शहीद हुये शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किये गये।

Advertisements

इसके बाद श्री सन्दीप कुमार ऐडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मनजीत सिंह माहिलपुरी राष्ट्रीय महासचिव ने आये हुये बजरंगियों को संगठन की रीतियों तथा नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संगठन के साथ जुड़ने की अपील की तथा नशों से दूर रहकर धर्म के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया।

इसके बाद परमजीत सिंह फौजी बूथगढ़ सीनियर उप-प्रधान की ओर से आज श्रद्धांजलि समारोह के बारे में आये हुये बजरंगियों को जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा धार्मिक तथा समाजिक कार्यों में हिस्सा लेने तथा गऊ-गरीब की रक्षा के लिए नौजवानों को प्रेरित किया।

इस अवसर जसवीर मैंटू राष्ट्रीय उप-प्रधान, दीपक कुमार ज़िला प्रधान, लखवीर कुमार ज़िला यूथ प्रधान, गौरव, लाली आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here