Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे पूरी जिंदगी को नष्ट कर देता...

नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे पूरी जिंदगी को नष्ट कर देता है: रोमी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार डा. बलविंदर कुमार व डा. एस.पी. सिंह एसएमओ पीएचसी मंड भंडेर के कुशल नेतृत्व में हेल्थ वेलनेस सेंटर मक्कोवाल में नशा मुक्ति जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी राजीव रोमी ने लोगों को बताया कि नशा एक मीठा जहर है, जिसे लोग दुखी होने पर लेते हैं, लेकिन जब उन्हें इसकी लत लग जाती है तो वे अपनी जान ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में हो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारा पूरा जीवन बर्बाद कर देती है।

Advertisements

नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ-साथ समाज पर भी बोझ बन जाता है। लोगों से कहा गया है कि नशे के आदी व्यक्ति का इलाज कराने के लिए उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति उपचार केंद्र (ओएएटी) में जाकर जांच करानी चाहिए। जहां मरीज को मुफ्त दवा दी जाती है। नशामुक्ति केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार, सीएचओ हरकीरत सिंह, स्वास्थ्य कर्मी राजीव रोमी व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here