Thursday, November 12, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी आई बैंक ने विश्व नेत्रदान दिवस सुन्दर आश्रम में मनाया

रोटरी आई बैंक ने विश्व नेत्रदान दिवस सुन्दर आश्रम में मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय नेत्र दान दिवस तिथि 10 जून 2026  को अपने कार्यालय सुंदर आश्रम में प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें अविनाश राय खन्ना जी भूतपूर्व राज्य सभा सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान जे. बी. बहल ने बताया कि विश्व भर में नेत्रहीन व्यक्तियों की संख्या लाखों में न हो कर करोड़ों में पहुंच चुकी है इस नेत्रहीनता की जंग में विजय प्राप्त करने हेतू विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय नेत्र दान दिवस हर वर्ष  दिनाँक 10 जून को  मनाया जाता है ताकि नागरिकों को नेत्रहीनता के विषय में जागरूक किया जा सके और उन्हें नेत्रदान के प्रति उत्साहित कर आँखों के हर प्रकार के अंधेपन को समाप्त किया जा सके जिस में प्रमुख कॉर्नियल अंधापन है।

Advertisements

इस अवसर पर ईशान जैन, मुकेश वर्मा, अनीशा वालिया ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया व उन्हें विशेष तौर पर पहुंचे अविनाश राय खन्ना ने संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया।। इस अवसर पर  श्री अविनाश राय खन्ना जी  ने  नेत्र दान के महत्व बताते हुए नेत्र दाताओं का धन्यवाद किया। और आशा प्रकट की कि दूसरे लोग भी इनसे प्रेरणा लेकर इस पवित्र मुहिम में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने सोसाइटी की  प्रशंसा करते हुए  हमेशा की तरह यथा संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सचिव प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि  इस सोसाइटी ने अब तक  देश के अलग अलग राज्यों के 4168 नेत्रहीन लोगों को निःशुल्क   रोशनी प्रदान  करवा चुकी है। उन्होंने ये भी बताया के इन में से करीब 450 ऐसे बच्चे शामिल हैं जिन की आयु चंद माह से ले कर चंद वर्ष है। अंत में प्रो. दलजीत सिंह ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए आशा प्रकट की कि आप सब का सहयोग हमारी सोसाइटी को इसी तरह मिलता रहेगा और हमारी सोसाइटी आगे भी लोक कल्याण के लिए इसी तरह कार्य करती रहेगी ।इस अवसर पर विजय अरोड़ा, अश्वनी कुमार दत्ता, जसवीर कंवर, कृष्ण किशोर, जगदीश अग्रवाल, अमृतजोत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here